कब और कहां देखें 'महाभारत', यहां है पूरी डीटेल

रामानंद सागर की 'रामायण' की तरह जनता की डिमांड पर बी. आर. चोपड़ा का शो 'महाभारत' भी टीवी पर फिर से टेलिकास्ट किया जा रहा है। 'रामायण' की ही तरह इस सीरियल ने भी 90 के दशक में तहलका मचा दिया था। कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर 'महाभारत' को टेलिकास्ट किया जा रहा है।

दर्शक इसे रोजाना डीडी भारती पर रोजाना दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे टेलिकास्ट किया जा रहा है। दिखाए गए एपिसोड का कोई रिपीट टेलिकास्ट नहीं किया जाएगा।


सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी थी। सरकार के इस फैसले से आम जनता काफी खुश हुई और सोशल मीडिया पर 'रामायण' और 'महाभारत' को लेकर ट्रेंड होने लगा।